हरिद्वार: तीन माह पूर्व एक जून को सिडकुल थाना क्षेत्र में हुई एक फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ सदर बाहदुर सिंह चौहान ने बताया कि जून माह में एक फैक्ट्री कर्मचारी की चाकू घोंप हत्या कर दी गयी थी। फैक्ट्री कर्मचारी मृतक अंकित पुत्र ओमकार निवासी उत्तर प्रदेश के पिता की तहरीर पर हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस टीम ने मामले के खुलासे के लिए सीसीटीवी की मदद ली। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक अंकित के साथ फैक्टी में कार्य करने वाले सुनील मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी सुनील मिश्रा ने अंकित की हत्या करना कबूल किया।
आरोपी अंकित ने बताया कि अंकित ने उससे पांच हजार रुपय उधार लिए थे। बार-बार मांगने पर भी अंकित उसके रुपये नहीं लौटा रहा था, जिस कारण उसने अंकित के शरीर में चाकू घोप दिए, जिससे अंकित की मृत्यु हो गई। सीओ सदर ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल