हरिद्वार: सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल के नामी रेस्टोरेंट में खाने में निकला कॉकरोच, ग्राहकों का हंगामा ।
पेंटागन मॉल में एक बड़े रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच निकलने से ग्राहक ने हंगामा कर दिया हंगामे का विडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गलती होने के बावजूद रेस्टोरेंट संचालक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है और रेस्टोरेंट संचालक ग्राहकों से उलझ रहा है।
मामला गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है जहां सिडकुल में पेंटागन मॉल में स्थित कैप्टन कैवेलरी रेस्टोरेंट में खाना खाने आए ग्राहक की सब्जी में मरा हुआ कॉकरोच निकला।
जिसकी सूचना जब ग्राहक ने संचालक को दी तो, संचालक ग्राहकों से ही उलझने लगा जिससे रेस्टोरेंट में माहौल गरमा गया ग्राहकों का आरोप है कि खाने में कॉकरोच निकलने के बावजूद संचालक ने उनके साथ बदसलूकी की जिसकी शिकायत में उच्च स्तर तक करने की बात कर रहे हैं।


More Stories
सावक मंच युवा मोर्चा की जिला व शहर कार्यकारिणी घोषित
महाविद्यालय मजरा महादेव द्वारा अर्धनारीश्वर घाट पर स्वच्छता अभियान एवं गंगा स्वच्छता संदेश रैली आयोजित
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” सामूहिक गान कार्यक्रम का वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में भव्य एवं सफल आयोजन