- असहाय, निर्बल व वंचित बस्तियों के बच्चों में शिक्षा का प्रसार करना है सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य
नवल टाइम्स न्यूज़: आज 01/06/2022 बुद्धवार को सेवा भारती की बैठक का आयोजन अवधूत मंडल स्थित सेवा भारती के कार्यालय पर किया गया।
इस बैठक में जिला हरिद्वार इकाई, हरिद्वार क्षेत्र, रानीपुर क्षेत्र, लक्सर और रुड़की क्षेत्र के सभी पदाधिकारीओं और सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता श्री महेश चंद्र काला जी, (संरक्षक प्रांत) ने की, बैठक में जिलाध्यक्ष अजय पाठक जी, जिला मंत्री दिनेश सकलानी जी ने सभी को बताया कि सेवा भारती पिछले कई वर्षों हरिद्वार जिले में सेवा, संस्कार और समरसता पर कार्य कर रही है सेवाभारती पूर्ण रूप से सेवा कार्यों के लिए समर्पित है।
जिला अध्यक्ष अजय पाठक ने बताया कि हमारे केंद्रों पर स्वावलंबन के अंतर्गत सिलाई कढ़ाई केंद्र के साथ ही साथ शिक्षा के लिए कंप्यूटर क्लास का भी आरंभ किया गया है जिससे कई निर्मल बस्ती में रहने वाले बच्चे लाभान्वित होते हैं।
सेवा भारती आगे भी जिन बस्ती में सेवा भारती के संस्कार केंद्र नहीं है वहां पर जाकर अपनी सेवा कार्य आरंभ करायेगी जिससे कि शहरों की झुग्गी झोपड़ी व मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे जिनके माता पिता मजदूरी करने का कारण घर पर नहीं रहते और बच्चे भी बाल अवस्था में ही मजदूरी में लग जाने के कारण ऐसे बच्चे कई बार दुर्व्यसनों के शिकार हो जाते हैं।
ऐसे ही असहाय, निर्बल व वंचित बस्तियों के बच्चों में शिक्षा का प्रसार करना ही सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य है ताकि इन बच्चों के बच्चों को भी राष्ट्र के विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।
इस बैठक में सेवा भारती हरिद्वार से अध्यक्ष के सी शर्मा जी, कैलाश शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, डॉ महेंद्र असवाल, नीरज गुप्ता, के एन सक्सैना, के सी गोस्वामी, के एस राघव तथा रानीपुर सेवा भारती से अध्यक्ष राजीव महेश्वरी, रणवीर सिंह जी, सुनील पांडेय, मनोज शुक्ला,शिवनंदन मौर्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन