हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित जुर्स कंट्री अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में गुरुवार की शाम 7 साल के मासूम की डूबने से मौत के बाद डीएम ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे।
जिसके बाद एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान स्विमिंग पूल में कई खामियां पाई गई। जिसके बाद जुर्स कंट्री के मालिक को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि जुर्स कंट्री अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में गुरुवार शाम 7 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम के आदेश पर आज एसडीएम पूरन सिंह राणा ने अपार्टमेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माना कि यहां पर बने स्विमिंग पूल में कई खामियां हैं। जिसको लेकर इस रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स बनाने वाले को नोटिस जारी किया गया है।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद इस मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी है। इसी के क्रम में आज यहां का निरीक्षण किया गया। यह देखा जा रहा है कि यहां स्विमिंग पूल तो बना है, लेकिन क्या वह मानक पूरे करता है या नहीं? इसमें कई खामियां भी पाई गई हैं। जिसके बाद अब अपार्टमेंट के मालिक को नोटिस जारी किया जा रहा है।


More Stories
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका की धरा पर गूंजा भारत का वंदेमातरम…. ..देवेंद्र सक्सेना
धनौरी पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के पांचवें दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन