हरिद्वार: बीती 15 अगस्त की रात को चोरों ने शहर के बीचों बीच सेनेटरी वेयर में हाथ साफ किया और लाखों रुपए की कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
चोरी का ये मामला हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा इलाके का है। देवपुरा में शर्मा ट्रेडर्स के नाम से सेनेटरी वेयर की दुकान है। शर्मा ट्रेडर्स के मालिक अशोक शर्मा ने बताया कि रोजाना की तरह 15 अगस्त को भी वे अपना शोरूम बंद करके घर चले गए थे, लेकिन अगले दिन 16 अगस्त को जब उन्होंने शोरूम खोला तो शोरूम का सामान गायब था।
चोर शोरूम से पिछले हिस्से से दुकानों में दाखिल हुए। दुकान की दीवार भी टूटी हुई थी। चोर करीब दो घंटे तक दुकान के अंदर रहे है। चोरों ने करीब तीन से चार लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया है।
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मालिक ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में खंगाली जा रही है, जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय, नानकमत्ता में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास एवं परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय नानकमत्ता में कला उत्सव के अन्तर्गत मेहंदी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
पैठाणी- राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी के छात्र-छात्राओं ने किया एक्सपोजर विजिट