हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार एवं नगर पालिका लक्सर में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने प्रत्याशियों की घोषणा की है।
नगर निगम हरिद्वार में वार्ड संख्या 9 ब्रह्मपुरी में सुरेंद्र मिश्रा, वार्ड संख्या 60 हरीलोक में निशाकांत शुक्ला को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।
वहीं नगर पालिका लक्सर के वार्ड संख्या 4 शिवपुरी में श्रीमती मालवती पत्नी सतपाल को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।
भाजपा की ओर से जिला मंत्री मनीष गुप्ता ने आज नगर निगम उपचुनाव के लिए अपने पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
वार्ड नं 9 में कांग्रेस के पार्षद राम किशन कोरी की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा ने सुरेन्द्र मिश्रा व वार्ड नं 60 से निर्दलीय पार्षद अर्जुन चौहान की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर निशांत शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।
आज हरिद्वार स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं जिला मंत्री मनीष गुप्ता ने बताया कि वार्ड नं 9 एवं 60 के प्रत्याशी को जिताने के लिये भाजपा पूरी तरह तैयार है।
इस अवसर पर पण्डित गोपाल कृष्ण बड़ोला, हरीश सेठी, सुनील कोरी, मनोज राणा, राजकुमार मिश्रा, विशाल सेठी, रेखा राणा, गोमती मिश्रा, चंद्रकांत पाण्डेय, पूनम माखन, रामवीर, प्रवीण शर्मा, अभिजीत बनर्जी, भजन सिंह, शिवम् मिश्रा, केशवानंद भट्ट, अजीत कुमार, बिन्नी देवी, जितेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।



More Stories
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत