उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के शुभ अवसर पर सेवा भारती हरिद्वार द्वारा बूढ़ी दीपावली का आयोजन किया गया । सेवा भारती के प्रांतीय संरक्षक महेश चंद काला जी ने इगास पर्व की पृष्ठभूमि एवं पौराणिक मान्यता के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंन माधव सिंह भंडारी के विषय में चर्चा करते हुए उनके शौर्य एवं विशिष्ट पराक्रम पर भी प्रकाश डाला |उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं यह वीर भूमि भी है ।
सेवा भारती की प्रांतीय उपाध्यक्षा श्रीमती अंजना सैनी जी ने इसे प्रेम और मैत्री का त्यौहार बताया ।सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ अजय पाठक ने इसे अनुभव और आत्म बोध का समय बताते हुए कहा कि देवोत्थान का अवसर आत्म साक्षात्कार का सर्वोत्म समय है। सेवा भारती के नगर अध्यक्ष कैलाश चन्द शर्मा जी ने अपने इगास पर्व के अनुभवों से परिचित कराया। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री दिनेश सकलानी ने किया ‘ ।
कार्यक्रम में डॉ॰ मुनि भारद्वाज विजय गुप्ता ओम प्रकाश डुडेजा चौ चरण सिंह शम्भू नाथ महेन्द्र असवाल सतीश शर्मा, नरेन्द्रपाल सिंह लक्सर अध्यक्ष धर्मानन्द कर्णवाल शिवनन्दन मॉ र्य आर एस शर्मा एवं सुमन जी सहित अनेक लोगों ने कार्यकम में भाग लिया।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स