कालेज में ली मतदाता शपथ की याद आई ….देवेंद्र सक्सेना
4 नवंबर: 31 अक्टूबर कीं रात्रि से अब तक मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो रही है ऐसी स्थिति में भी मुझे लोकतंत्र का महोत्सव याद आ रहा हैं कालेज में मैंने शपथ ली थी
पेट में भयंकर जान लेवा इंफेक्शन लूज मोशन का शतक मेरी पत्नी करवा चौथ का व्रत और 3 नवंबर को अपना जन्म दिवस भी ठीक से नहीं मना सकी । धर्म पत्नि के साथ बेटी भी दिन रात परेशान
उपवास की हालत में भूखे प्यासे उन्हें जरुरत के अनुसार हास्पिटल मेडिकल स्टोर ,कालेज में भागना पड़ा ।
सही कहा है कि पड़ौसी सबसे बड़ा रिश्तेदार और डॉ 0 भगवान होता है। कैलाश अग्रवाल ,चन्द्र प्रकाश जोशी, दीपक वैष्णव,श्रीमती नेहा प्रधान, पलक अग्रवाल जैसे पड़ौसियों की मदद एवं डॉ 0 अनिल शर्मा सह आचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा डॉ 0 दिनेश माथुर डॉ 0 नीलू माथुर श्रीमती शर्मिला सक्सेना डॉ 0 ऊषा खंडेलवाल दमोह श्रीमती प्रेरणा शर्मा आदि से लगातार परामर्श सहयोग मिलता रहा।
1नवम्बर से ही बाटल तीनों समय चढ रही है । तरल पदार्थ के अलावा अन्न का दाना भी नहीं लिया ।
अभी एक कदली फल खाकर थोड़ी एनर्जी जुटाकर ईश्वर के समक्ष प्रार्थना कर रहा हूं हे प्रभु आपको मेरा जीवन लेना है तो 25 नवंबर मतदान के बाद ले लीजिएगा ।
ताकि मुझे आत्मग्लानि अफसोस न रहे कि मैं अपने लोकतंत्र के उत्सव में योगदान भी नहीं कर सका ऐसे में मेरी आत्मा को कभी संतोष नहीं मिलेगा ।
मैं अपने प्रदेश एवं देश की तरक्की में अपना योगदान करना चाहता हूं ।
देवेंद्र कुमार सक्सेना
तबला वादक, कोटा, राजस्थान



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स