देवेंद्र सक्सेना,कोटा, 30 अगस्त 2026: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) राजस्थान की कोटा विभाग की बैठक राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन महामंत्री प्रो. रिछपाल सिंह का प्रेरक पाथेय प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत एवं राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने की।
बैठक में संगठन विस्तार, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं, शिक्षकों के हितों तथा उच्च शिक्षा के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी दिनों में चित्तौड़ प्रांत में आयोजित होने वाले “लोक मंथन” कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रो. हरि सिंह राजपुरोहित सहसंगठन मंत्री, प्रो. मोहनलाल साहू (सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष), प्रो. नवीन मित्तल (विभाग संयोजक), प्रो. प्रहलाद मीणा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), प्रो. रामप्रकाश सोमानी (जिला उपाध्यक्ष), प्रो. रामावतार मेघवाल (विभाग सह-संयोजक), डॉ. संतोष कुमार मीना (जिला सचिव, कोटा), डॉ. राजेंद्र सिंह राजावत (इकाई सचिव) तथा प्रो. रामकेश मीना (जिला सचिव, बारां) प्रो. एमएल गुप्ता, प्रो. आदित्य गुप्ता जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रोशनाबाद में शुभारंभ
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित