हरिद्वार: आज 13-2-2024 मंगलवार को हरिद्वार वासियों को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज हरिद्वार वासियों को देंगे बड़ी सौगात ।
नितिन गडकरी हरिद्वार के भूपतवाला में बने तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाइ ओवर पुल का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही उनके द्वारा प्रदेश में 4750 करोड़ की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे, 2:30 बजे पवन धाम ग्राउंड भूपतवाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बहुत लंबे समय के इंतजार के बाद दूधाधारी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है जब कांग्रेस के समय में इस फ्लाईओवर का कार्य शुरू हुआ था उस समय केवल दूधाधारी चौक को पार करने के लिए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव था बाद में इसे संशोधित कर पवन धाम तिराहे को सम्मिलित करते हुए मोतीचूर तक बढ़ा दिया गया जिससे इसके पूरा होने में विलंब हो गया।
पिछले करीब 8 -10 महीने से युद्ध स्तर पर कार्य चलकर इसे पूरा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक मदन कौशिक इसमें विशेष रुचि लेते हुए प्रगति की जानकारी लेते रहे।
यह हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून का मुख्य मार्ग है , बहुत बार ट्रेफिक जाम लग जाता था, यात्रा के दिनों में जितना समय हरिद्वार से देहरादून पहुंचने में नहीं लगता था कई बार उससे अधिक समय हरिद्वार पार करने में ही लग जाता था कभी-कभी एंबुलेंस वगैरह को भी मार्ग दिलाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी,
कार्यक्रम में कई वीआईपीओं का जमावड़ा रहेगा, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नरेश बंसल, कल्पना सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सुबोध उनियाल सहित कई विधायक और बीजेपी पदाधिकारी कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग