उत्तराखंड : चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे गेस्ट टीचर की अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया टीचर को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हुई है।
शिक्षक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया रहा है कि गेस्ट टीचर की ड्यूटी रामनगर के सांवल्दे स्कूल में सीसीटीवी वेब कास्टिंग चुनाव ड्यूटी में लगी हुई थी ।
वह सीसीटीवी कैमरा जमा करने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे जहां मुखानी थाना क्षेत्र के लामचौड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम चोरपानी जोशी कालोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ में गेस्ट टीचर थे 19 अप्रैल को हुए चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल में वेब कास्टिंग में लगी थी शुक्रवार को मतदान के बाद देर हो गई थी इसलिए वह शनिवार की सुबह अपनी बाइक से हल्द्वानी एमबीपीजी के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा जमा करने आ रहे थे।
लामाचौड़ के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उनके परिवार में उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं दो बेटियां बड़ी व एक छोटा बेटा छह साल का है।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन