उत्तराखंड: फर्जी बीएड डिग्री से पढ़े रहे शिक्षक के निलंबित का मामला सामने आया है।
बता दें कि उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात एलटी शिक्षक के बीएड की डिग्री फर्जी पाई जाने के मामले निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने एलटी शिक्षक को सेवा से निलंबित (Suspended) कर दिया है।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल के द्वारा रुद्रप्रयाग जिले में तैनात शिक्षक गुलाब सिंह को फर्जी b.ed डिग्री मामले में सस्पेंड (Suspended) कर दिया गया।
एसआईटी जांच में शिक्षक की डिग्री फर्जी (BEd degree fake) पाई गई। जिसके बाद निलंबित एलटी शिक्षक को बीईओ अगस्तमुनि दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। साथ ही शिक्षक स्कूल में अपनी सेवा नहीं दे पाएगा, और रोज बीईओ दफ्तर में हाजरी देनी होगी।
अपर निदेशक ने बीईओ अगस्तमुनि शिवलाल आर्य को पूरे मामले की विभागीय जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। साथी शिक्षक के विरुद्ध थाना अगस्तमुनि में फर्जीवाड़ा मामले में एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई है।
यदि विभागीय जांच में शिक्षक पर आरोप सही पाए जाते हैं तो सेवा समाप्त की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
12वीं के बाद सही करियर चुनकर उठाएं ‘गौरा नंदा योजना’ का लाभ: डॉ. हरीश रावत
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार