October 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड: फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए क्या थी तीव्रता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप के झटके रात करीब 8.07 बजे महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

लोग अपने घरों से बाहर आ गए.फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात आठ बजकर सात मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 11 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से दो किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

अभी छह अक्टूबर को भी उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। सबसे ज्यादा असर चमोली जिले में रहा, जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल समेत कई जिलों में लोगों ने इसे महसूस किया।

About The Author