उत्तराखंड: राज्य के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर ज्येष्ठ उपप्रमुख की पत्नी पर गोली चली है। यह गोली पुलिस के पुलिस के फायरिंग करने पर लगी।
जानकारी के मुताबिक, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद पुलिस कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में दबिश के लिए आई थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग के दौरान जसपुर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख गुरुताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर को गोली लग गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों ने कुंडा चौराहे पर जाम लगाया है।
जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस आज किसी मामले में दबिश देने के लिए काशीपुर जेष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरुताज भुल्लर के घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई जिसे देखते हुए यूपी पुलिस द्वारा फायर झोंक दी। जिसकी चपेट में आने से गुरप्रीत कौर की मौत हो गई।
जिसके बाद परिजनों ने चार पुलिस कर्मियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनपद की फोर्स सहित अन्य जनपदों से फोर्स को मंगाया गया है। उन्होंने बताया की दोनो साइड से फायरिंग हुई है। जिसमे एक महिला की मौत हुई है जबकि सूचना मिल रही है की यूपी पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हुए है जिसमे एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।


More Stories
हरिद्वार में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हरिद्वार: ‘मुक्ति मोद’ के 50 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैयर को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित
वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था की एक ज्वलंत समस्या, विद्यालय में बढ़ती है असुरक्षा: भरत गिरी गोसाई