September 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना सम्पन्न, छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

चिन्यालीसौड़, 29 सितंबर 2026 : राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2026-27 की छात्र संघ निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत आज प्रात: 08 बजे से अपराह्न 01 बजे तक शांतिपूर्ण रूप से चले मतदान एवं अपराह्न 02 बजे से सायं 03:20 बजे तक चली मतगणना के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के द्वारा तथा छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ विनीत कुमार के संचालन में सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाकर कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
इससे पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए दावेदार दो प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र ही वैध प्रत्याशी चुनाव मैदान में था जो कि निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुआ।
अध्यक्ष पद पर विजयी (निर्वाचित) सोनिका (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) एवं कोषाध्यक्ष पद पर दिया पंवार (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) को प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने शपथ दिलवाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

 अध्यक्ष पद हेतु मतदान
कुल मतदान = 564
प्राप्त मत = सोनिका (निर्वाचित) = 321
प्राप्त मत = अरुण रावत = 239

उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त विद्यार्थी उनसे अपेक्षा करते हैं कि वे छात्र-हित एवं महाविद्यालय हित के साथ-साथ समाज हित को भी ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ पवन कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author