September 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

आज दिनांक 29-9-2026 को राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के अंतर्गत निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों प्राचार्य प्रो0 नवीन भगत द्वारा छात्रसंघ संविधान में वर्णित परिशिष्ट 10 के अनुरूप शपथ दिलाई गयी।

छात्र संघ पदाधिकारी के रूप में अध्यक्ष पद पर अतुल राना, उपाध्यक्ष पद पर निर्मल कौर, सचिव पद पर नीरज जोशी, संयुक्त सचिव स्नेहा राना, कोषाध्यक्ष नेहा भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि वंश कुमार गुप्ता, संकाय प्रतिनिधि कला वर्ग अरुण चौहान, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान वर्ग सरोज कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य शिवानी जोशी, खुशी चंद, सूरज नाथ गोस्वामी, नेहा अटवाल, बेअंत कौर, प्रियांशी जुकारिया ने शपथ ली।

प्राचार्य द्वारा छात्रों को संस्थान के हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया । छात्रसंघ प्रभारी डॉ0 राघवेंद्र मिश्र द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी गयी साथ ही संविधान में वर्णित उनके कार्यों से अवगत कराया गया।

छात्रसंघ निर्वाचन को सकुशल संपादित करने हेतु सहयोग के लिए महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, निर्वाचन समिति , कर्मचारियों एवं छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय छात्रसंघ निर्वाचन समिति के श्रीमती ममता सुयाल, डॉ0 रवि जोशी तथा डॉ0 मंजुलता जोशी सहित शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के समस्त छात्र -छात्राएं, प्राध्यापक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author