उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को घोषित किये जाने के निर्देश दिये थे। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व हेतु 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था।
विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु 16 जुलाई (रविवार) के स्थान पर 17 जुलाई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को बैंक, कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।




More Stories
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में क्रिकेट ट्रायल संपन्न, छात्र-छात्राओं में दिखा भारी उत्साह