आज दिनांक 16.09.2023 को ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय , देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के एण्टी ड्रग्स सेल के द्वारा जागरूकता के सन्दर्भ में गोष्ठी का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर , देवप्रयाग में किया गया ।
एण्टी ड्रग्स के नोडल अधिकारी डॉ ॰ मो० आदिल कुरैशी ,असि० प्रो०. राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग ने छात्र-छात्राओं को एण्टी ड्रग्स से सम्बन्धित अनेक प्रकार की जानकारियां दी जिसमें ड्रग्स क्या हैं, ड्रग्स का एडिक्शन क्या होता है और ड्रग्स एब्यूस के बारे में विस्तार से समझाया गया ।
डॉ० मो० इलियास , असि० प्रो० ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय , देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल ने छात्र-छात्राओं को चेताया कि नशे की लत नहीं लगनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ० प्रियंका, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राधानाचार्य श्री नीरज ध्यानी, अध्यापक एवं समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे ।


More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन