डी पी उनियाल, गजा : जनपद टिहरी विकास खंड चम्बा के रानीचौरी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया गया है ।
डा.विजय प्रकाश बहुगुणा ,संजय बहुगुणा,सुनील बहुगुणा ने अपनी मां श्रीमती शकुंतला देवी की प्रेरणा से अपने पित्रों के उद्घारार्थ अपने निवास रानीचौरी में सात दिवशीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया है ।
इस महापुराण में व्यास पीठ से आचार्य द्वारिका प्रसाद बहुगुणा तथा उनके सहयोगी आचार्य दिनेश काला , प्रवीन उनियाल, सौरभ बहुगुणा, आलोक भट्ट, मनोज उनियाल पूजा अर्चना के साथ ही कथा का रसपान करायेंगे ।

विदित हो कि डा विजय बहुगुणा श्रीमती सरिता बहुगुणा, संजय बहुगुणा श्रीमती सुषमा बहुगुणा, सुनील बहुगुणा श्रीमती दिव्या बहुगुणा ने भागवत कथा श्रवण का आयोजन पूज्य स्व.सोहनलाल बहुगुणा जी के वार्षिक श्राद्ध के समय रखा है ।
परिजनों, ग्रामवासियों ने कलश यात्रा निकाली तथा शुभारंभ व्यास पीठ पर आसीन आचार्य द्वारिका प्रसाद बहुगुणा के कर कमलों से हुआ। 13 सितंबर को श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का समापन हवनयज्ञ, आशीर्वाद तथा पितृभोज से होगा ।
शुभारंभ अवसर पर प्रधान सुधीर बहुगुणा, राजेश बहुगुणा, विकास बहुगुणा,नरेश बहुगुणा,राकेश, प्रकाश, विनोद, टीकाराम, डा . राकेश उनियाल, पी एल उनियाल, रोशन लाल उनियाल, अनंतनारायण, प्रवीण, राकेश बहुगुणा, दिनेश,मुकेश प्रवीन शामिल हुए।


More Stories
हरिद्वार: कलियर क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में गिरी, टला बड़ा हादसा
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय चुडिय़ाला, भगवानपुर में राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा- 2026 का आयोजन
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग