देवेंद्र सक्सेना, कोटा, 31 मई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरु तेगबहादुर मिलन केन्द्र, तानाजी नगर द्वारा वीर सावरकर जयंती का आयोजन रविवार को लार्ड कृष्णा स्कूल, सोगरिया में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मुख्य कार्यालय अधीक्षक, पश्चिम मध्य रेलवे महेन्द्र सिंह चौधरी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मंगती राम सहारिया उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री महेन्द्र सिंह चौधरी ने वीर सावरकर के जीवन एवं उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,वीर सावरकर एक महान विचारक, त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्रभक्ति के स्त्रोत थे,उनका साहस, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों से वीर सावरकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता श्री मंगती राम सहारिया ने अपने संबोधन में वीर सावरकर को महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं साहित्यकार बताते हुए उनके बहुआयामी व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावरकर का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
कार्यक्रम में श्री तारा सिंह फौजदार, श्री विशाल जी सहित लगभग 100 से 125 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में वीर सावरकर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


More Stories
हरिद्वार: जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FoSTaC प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
गजा: सड़क सुविधा से वंचित हैं तोली डांडा सौड़ के ग्रामीण, दो विभागों की ढिलाई से स्वीकृति अधर में
पत्रकार हरि गौतम ने हर की पौड़ी पर गंगा में डूब रहे युवक की बचाई जान