March 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: संघ ने मनाया महाराजा श्री सूरजमल जी का बलिदान दिवस

देवेंद्र सक्सेना,कोटा: 25 दिसंबर को श्री गुरु तेगबहादुर मिलन केंद्र तानाजी नगर कोटा समय -प्रातः 7 :30 बजे मुख्य वक्ता सक्षम के प्रांत दायित्व प्राप्त डॉ भाल चंद्र तैलंग ने हिंदू हृदय सम्राट , अजेय योद्धा, वीर शिरोमणि, महाराजा सूरजमल जी के शौर्य दिवस पर विचार व्यक्त कर उनकी राष्ट्र भक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटना प्रसंगों का जिक्र कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

मिलन केंद्र के संचालक श्री तारा सिंह ने बताया कि लार्ड कृष्णा स्कूल सोगरिया में आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम की

अध्यक्षता कर रहे श्री शरद चौधरी ने भी विचार व्यक्त करते हुए महाराजा सूरजमल जी को श्रद्धांजलि दी

इस अवसर पर १२० स्वयंसेवक अपने मित्रों एवं समाज बंधुओं सहित उपस्थित थे।

About The Author