- उद्घाटन में सूबे के मंत्री डा धन सिंह रावत व सुबोध उनियाल रहेंगें उपस्थित
डी पी उनियाल गजा: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के चाका क्वीली में प्रसिद्ध कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला का आयोजन आगामी 14 जनवरी 2024 से 20जनवरी तक किया जा रहा है।
मेला समिति के सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण ने बताया कि 14 जनवरी को मेले के उद्घाटन में सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत तथा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शिरकत करेंगे। ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी को आमंत्रित किया गया है।
7 दिवशीय इस मेले का समापन पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत के कर-कमलों से पुरुस्कार वितरण के साथ होगा । कार्यक्रम में विभागों के द्वारा स्टाल लगाए जायेंगे।
साथ ही खेल कूद प्रतियोगितायें व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण होगा।
बताते चलें कि भागीरथी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से चाका क्वीली में विगत कई वर्षों से पर्यटन विकास मेले का भव्य आयोजन किया जाता है।
मेला आयोजन के लिए क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष सहयोग रहा है।




More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स