September 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: उत्तराखंड आंदोलन में शहीद बेलमती चौहान की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डी पी उनियाल, गजा: उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मसूरी गोलिकांड मे शहीद स्व. बेलमती चौहान की शहादत दिवस पर नगर पंचायत गजा मे उनके स्मारक मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

शहीद स्व बेलमती चौहान चौराहे पर उनकी मूर्ति पर उनके बेटे रणजीत सिंह चौहान,पुत्र बधू श्रीमती सबिता चौहान, पोते दक्ष चौहान व बेटी श्रीमती सरिता रावत, श्रीमती लक्ष्मी नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की,साथ ही माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती ने कहा कि पृथक आंदोलन में शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है,राज्य प्राप्ति के लिए शहादत देने वाले सभी लोगों को शत शत नमन करते हैं।

जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती व जोत सिंह असवाल ने कहा कि पृथक राज्य की नींव खटीमा, मसूरी व रामपुर तिराहा मे शहीद हुए लोगों की शहादत पर व आंदोलनकारी लोगों की शहादत पर रखी गई है।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सभासद सुनील सिंह चौहान, जोत सिंह चौहान, व्यापार सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद चौहान, भाजपा पूर्व जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, सभासद व मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, ने भी शहीद को माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत पर विचार व्यक्त किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मे तहसीलदार गजा राजेन्द्र सिंह गुनसोला, सभासद जसवंत सिंह, श्रीमती रंजना चौहान, प्रियंका चौहान, रमेश चन्द्र नयाल,प्रधान राधिका नेगी, बिरेंद्र चौहान, व मनजीत सिंह नेगी, बचन सिंह खडवाल, यशपाल सिंह चौहान, सोबत सिंह चौहान,पुलिस चौकी से मनीष रावत, सचिन सैनी, नगर पंचायत के रोहित परमार, महेश खाती, बलवंत सिंह, गजे सिंह,खलुण दुवा कोटी गाँव के कई अन्य लोगों व व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीद बेलमती चौहान अमर रहे के नारे लगते रहे, ।

About The Author