डीपी उनियाल, गजा (चम्बा): नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक संविधान संसोधन का विरोध करना उचित नहीं है।
नगर पंचायत गजा की पूर्व अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीना खाती व चम्बा ब्लॉक पूर्व प्रमुख श्रीमती शिवानी विष्ट ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक संविधान संसोधन को कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों के द्वारा विरोध करना अनुचित हैै।
कहा कि विपक्षी दलों के द्वारा संसद में विरोध करने से साबित हो जाता है कि इंडिया गठबंधन महिलाओं को अधिकारों देने के पक्ष मे नही है, मीना खाती व शिवानी विष्ट ने एक बयान मे कहा कि कांग्रेस व सहयोगी दलों ने महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध किया साथ ही उसका मजाक उडाना, जश्न मनाना, यह केवल राजनीति नहीं, वल्कि नारी शक्ति का अपमान है।
देश की बेटियों, बहनों, और माताओं का जो हक था, उसमें अवरोध उत्पन्न किया गया है, उनके लिए महिलाएं सिर्फ और सिर्फ वोटर (मतदाता) व भीड़ बढाने के लिए हैं। इंडिया गठबंधन महिलाओं को सम्मान नही देना चाहता है। इस प्रकार की मानसिकता की मातृशक्ति घोर निंदा करती है।


More Stories
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार
देहरादून: युवा सेना ने महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में तिलक रोड पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
महाविद्यालय कोटद्वार में संस्कृत विभागीय परिषद द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन