डीपी उनियाल, गजा (चम्बा): नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक संविधान संसोधन का विरोध करना उचित नहीं है।
नगर पंचायत गजा की पूर्व अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीना खाती व चम्बा ब्लॉक पूर्व प्रमुख श्रीमती शिवानी विष्ट ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक संविधान संसोधन को कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों के द्वारा विरोध करना अनुचित हैै।
कहा कि विपक्षी दलों के द्वारा संसद में विरोध करने से साबित हो जाता है कि इंडिया गठबंधन महिलाओं को अधिकारों देने के पक्ष मे नही है, मीना खाती व शिवानी विष्ट ने एक बयान मे कहा कि कांग्रेस व सहयोगी दलों ने महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध किया साथ ही उसका मजाक उडाना, जश्न मनाना, यह केवल राजनीति नहीं, वल्कि नारी शक्ति का अपमान है।
देश की बेटियों, बहनों, और माताओं का जो हक था, उसमें अवरोध उत्पन्न किया गया है, उनके लिए महिलाएं सिर्फ और सिर्फ वोटर (मतदाता) व भीड़ बढाने के लिए हैं। इंडिया गठबंधन महिलाओं को सम्मान नही देना चाहता है। इस प्रकार की मानसिकता की मातृशक्ति घोर निंदा करती है।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हरेला पर्व पर हुआ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
महाविद्यालय सतपुली में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान आयोजित
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन