जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा में आज 23-03-24 में पूर्व छात्रा संगठन द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया।
भजन मंडली द्वारा गाए भजनों पर सदस्याओं ने नृत्य किया एवं भगवत भक्ति रस का आनंद लिया। फागोत्सव के सफल आयोजन हेतु इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष संगीता सिंह ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संरक्षिका एवं पूर्व प्राचार्य श्रीमती स्नेह लता साहनी ने अपना आशीर्वचन में महाविद्यालय के प्रति कटिबद्ध रहने की प्रेरणा प्रदान की। पूर्व अध्यक्ष डॉ सुषमा आहूजा ने सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष प्रो0 संगीता सिंह, सचिव डॉ प्राची दीक्षित, कोषाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, विभा शर्मा समस्त कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों को बधाई दी।
संगठन की संस्थापक सदस्य एवं प्राणिशास्त्र विभाग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संध्या गुप्ता ने नए सदस्यों के जुड़ने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रेरणास्पद उद्बोधन दिया। प्रो0 अनिता गुप्ता, प्रियंका नंदवाना, डॉ सुरभि श्रीवास्तव, शुभा गुप्ता, रचना चावला आदि मौजूद सदस्यों ने सक्रिय योगदान देकर कार्यक्रम को सुंदर व्यवस्थाएं देने में सहयोग किया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग