तीन सूत्रीय मांगों को लेकर महाविद्यालय राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट मे कार्यरत प्रयोगशाला सहायक 30 सितंबर को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगें।
महाविद्यालय मे कार्यरत प्रयोगशाला सहायक ईश्वर सिंह गण्डी व वीरेंद्र जंगपागी द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रयोगशाला सहायकों की तीन सूत्रीय मांग दस साल से लंबित है। जिसको लेकर प्रदेश के शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के प्रयोगशाला सहायक 30 सितंबर से विधिवत आंदोलन करेंगें।
प्रयोगशाला सहायकों की तीन मांगे लंबे समय से लंबित है जिसमे 2013 मे स्वीकृत 2400 ग्रेड पे को एक जनवरी 2006 से लागू किया जाये।
ग्रेड पे उच्चीकृत किया जाये, एवं पांच पदीय पदोन्नति ढांचे का स्टाफिंग पैटर्न पर पुनर्गठन कर प्रस्ताव कैबिनेट मे लाया जाये। ईश्वर सिंह गण्डी व वीरेंद्र जंगपांगी द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रयोगशाला सहायक 30 सितंबर से 05 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर कार्य करेगें, व उसके बाद 15 अक्टूबर को एक दिवसीय अवकाश पर रहेगें।
आगे का आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशन के अनुसार रहेगा।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग