May 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

ज्वालापुर: मेधावी छात्रों के घर पहुंचे पार्षद अनुज सिंह, प्रतिभाओं का किया सम्मान

  • वार्ड 32 की प्रतिभाओं को मिला सम्मान, पार्षद अनुज सिंह ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

संजीव शर्मा, हरिद्वार/ज्वालापुर, 26 मई 2026: वार्ड- 32 के पार्षद अनुज सिंह ने शिक्षा प्रोत्साहन की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया।

सम्मानित विद्यार्थियों में आदित्य, अर्शमीत सिंह, प्रियांश अरोड़ा, अभिनव, एकजोत, अंकुर, मैथिलि, शीतल, देवशी, शुभ माहेश्वरी, जिया, प्रथा, श्रेया, कुणाल, स्निग्धा और अमृता चौहान सहित कई होनहार छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

पार्षद अनुज सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अनुज सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थी पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आगे भी ऐसे मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहेगा।

 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पार्षद अनुज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

पार्षद अनुज की मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की यह सोंच और यह सराहनीय पहल निश्चित रूप से आने वाले समय में वार्ड के बच्चों के लिए प्रेरित तथा प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।

नवल टाइम्स न्यूज़ की ओर से सभी मेधावी छात्रों को बहुत बहुत शुभकामनायें।

About The Author