हाल ही में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सैमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें अधिकांश छात्र कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा में फेल दर्शाए गए हैं।
अपने परीक्षा परिणामों को लेकर छात्र असंतुष्ट नजर आ रहे हैं, लगभग सभी छात्र जो बाकी विषयों में पास हैं वह केवन कम्युनिकेशन विषय में फेल हैं, जबकि उसे सबसे आसान विषय बताया जा रहा है। छात्रों को संदेह है कि विश्वविद्यालय द्वारा उनके रिजल्ट में कम्युनिकेशन के अंक जोडे ही नहीं गए, और लापरवाही से उन्हें NQ( NOT QUALIFIED) दर्शाया गया है।
महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के आग्रह पर छात्रसंघ महासचिव किरन कोठारी एवं विश्वविद्यालय के पूर्व महासंघ महासचिव उदित मौर्य ने महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से चर्चा करी ।
छात्रों में आशंका के चलते छात्रसंघ महासचिव किरन कोठारी द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति को परीक्षा परिणाम की पुनः जांच हेतु ज्ञापन भेजा गया।
महाविद्यालय परीक्षा विभाग ने भी अपने स्तर पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग