देहरादून: उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की गई। इसमें कुछ व्यक्तियों को हल्की चोट भी आई। उपद्रवियों ने 10 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ भी की।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं से प्रेमी से मिलने देहरादून पहुंची किशोरी को लेकर रेलवे स्टेशन पर हंगामा हो गया। इस दौरान हिंदू संगठन और मुस्लिम संगठन के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की गई।
करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने लाठी फटकारी, तब जाकर स्थिति काबू में आई। युवक और किशोरी अलग अलग समुदाय से है, युवक सेलाकुई में नौकरी करता है।
आरोप है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से वाहनों में पत्थर भरकर लाए थे और उन्होंने माहौल बिगाड़ने के लिए पथराव किया। देर रात एसएसपी अजय सिंह ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
पुलिस के अनुसार, बदायूं की रहने वाली किशोरी घर से भागकर पहले लखनऊ गई और वहां से ट्रेन में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे देहरादून पहुंची। इसके बाद किशोरी ने अपने प्रेमी अजय को फोन करके रेलवे स्टेशन बुलाया।
अजय भी बदायूं का रहने वाला है और यहां सेलाकुई में नौकरी करता है। करीब 11 बजे अजय रेलवे स्टेशन पहुंचा उन दोनों को संदिग्ध देखते हुए आरपीएफ ने किशोरी से पूछताछ के बाद बदायूं पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि वहां उसकी गुमशुदगी दर्ज है।
बदायूं पुलिस ने किशोरी के स्वजन को उसके देहरादून में होने की जानकारी दी तो उन्होंने देहरादून में रह रहे अपने परिचितों से संपर्क किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र होने लगे। इस बीच हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
इससे रेलवे स्टेशन पर माहौल संवेदनशील होने लगा तो पुलिस ने युवक को जीआरपी थाने और किशोरी को आरपीएफ थाने में कर दिया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया। पुलिस की इस सक्रियता से दिन में माहौल ठीक रहा, लेकिन रात करीब नौ बजे हिंदू और मुस्लिम संगठनों के लोग आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी होने लगी। इससे रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई।
उपद्रवियों ने कई वाहन भी तोड़ डाले। हालात बिगड़ने पर कई थानों की फोर्स को रेलवे स्टेशन भेजा गया। इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो पुलिसने लाठी फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया।
देर रात पहुंचे किशोरी के स्वजन देहरादून पहुंचे और आरपीएफ ने किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया। युवक को उसके भाई को सौंप दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आज देहरादून में कुछ संगठन घटना के विरोध में बाजार भी बंद कर रहे हैं।
.देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को हुआ बवाल अचानक नहीं हुआ। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि घटना से पहले ही काफी लोग रेलवे स्टेशन के पिछले हिस्से में जमा हो गए थे।
पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर अचानक बवालियों का हुजूम कहां से आ गया और कहां से इतनी संख्या में पत्थर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह सब कुछ अचानक नहीं हो सकता। वहीं, पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह बवाल कहीं सुनियोजित तो नहीं था।


More Stories
हरिद्वार: माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज नाराज,पुनर्विचार करने की मांग
हरिद्वार: पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, चंडी देवी के दर्शन का लालच देकर दिया था घटना को अंजाम
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव के बीच फंसी महिला को जल पुलिस ने सुरक्षित निकाला