हरिद्वार स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज में आज दिनांक 25 नवंबर, 2023 को संविधान दिवस मनाया गया।

कॉलेज में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का आयोजन सहायक आचार्य डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, राजनीति शास्त्र विभाग के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ.अलका सैनी जी ने कहा कि संविधान हमें हमारे मूल अधिकारों और कर्तव्यों से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि संविधान में भारत को प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक, धर्म निरपेक्ष, समाजवादी गणराज्य कहा गया है।

डॉ. संदीप सैनी ने कहा संविधान के द्वारा ही समस्त नागरिकों के हितों की रक्षा होती है। डॉ. सुशील ने 26 नवंबर और 26 जनवरी के अंतर को स्पष्ट करते हुए इनके महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. सीमा पंत ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। हमारा संविधान लोकतंत्र के लिए प्राण तत्व है।

डॉ. गौरव कुमार मिश्र ने संविधान सभा के गठन और संविधान निर्माण के प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव कुमार मिश्र के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारतीय संविधान का अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिराज खान (एमए, प्रथम सत्र), द्वितीय स्थान नितिन सिंह (बीए, तृतीय सत्र), तृतीय स्थान कोमल (एमए, प्रथम सत्र) और सांत्वना पुरस्कार जितेंद्र सिंह (बीए, प्रथम सत्र) को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सहायक आचार्यगणों में डॉ. प्रियंका, डॉ. अमित भगत, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विश्वजीत, डॉ. विनोद चंद्रा, डॉ. मोनिका वत्स, डॉ. नीलम सैनी, डॉ. राखी बालियान, डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. रोमा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. रवि शेखर सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।