धनौरी, हरिद्वार, 31 अक्टूबर 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता रैली व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकुर नेहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विविधता में एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश प्रसारित किया तथा देश की अखंडता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में NSS टीम के डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. मीनाक्षी सैनी एवं डॉ. किरण का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।



More Stories
धनौरी पीजी कॉलेज में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
आईआईएम काशीपुर में नानकमत्ता महाविद्यालय की छात्रा निर्मल कौर ने किया उत्पादों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण
हरिद्वार: बेकरी में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉनवेज उत्पाद, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए