डीपी उनियाल: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की घोषणा में स्वीकृत धनराशि से 7 हाई पावर सी सी टी वी कैमरे लगाए गए हैं।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने बताया कि जुलाई 2023 में नगर पंचायत गजा भवन के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके अनुरोध पर नगर पंचायत में सी.सी.टी.बी. कैमरे लगाए जाने हेतु 10लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की थी।
जिसके फलस्वरूप नगर में अब 7 हाई पावर कैमरे लगाए गए हैं जिनसे बाजार में निगरानी रहेगी ।
अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि इन कैमरों से दूर दूर तक निगरानी रखी जा सकती है इसके साथ ही साउण्ड सिस्टम भी काम करेगा जो कि अब लगाये जाने हैं ।
साउंड सिस्टम से नगर पंचायत कार्यालय में बैठकर ही किसी भी लापरवाही को बाजार में सुनाया जा सकेगा । कहा कि इससे जहां असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी वहीं सड़क किनारे कूड़ा डालने वाले लोगों पर भी नजर रहेगी, नगर पंचायत में सुरक्षा के साथ ही सफाई व्यवस्था भी कैमरों से देखी जानी है।
अध्यक्ष मीना खाती ने सी.सी.टी.वी.कैमरों के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है। व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने कैमरे लगाए जाने को सराहनीय कार्य बताते हुए धन्यवाद दिया है।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर