एनटीन्यूज़,हरिद्वारः साध्वी तृप्ता सरस्वती एवं साध्वी सुखजीत सरस्वती ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहाकि यदि उनको कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मायानंद होगें।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी ने कहाकि वे पावन धाम आश्रम के ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज की शिष्या हैं। उन्होंने कहा कि उनके गुरु स्वामी सहज प्रकाश ने उनके नाम पर वसीयत की थी।
परन्तु स्वामी चिन्मयानन्द आश्रम की संम्पति को खुर्दबुर्द करना चाहते हैं। इस दौरान साध्वी ने स्वामी चिन्मयानन्द का धमकाने का ऑडियो भी किया जारी। उन्होंने बताया कि विवादों में रहने वाले स्वामी चिन्मयांनद अब आश्रम ट्रस्ट की संपत्ति को खुर्द खुर्द करने जा रहे हैं।
इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की, किन्तु दवाब के चलते उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई। साध्वी ले कहाकि किसी भी कीमत पर आश्रम की सम्पत्ति को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। यदि उनकी शिकायत का समाधान नहीं होता है तो वे इसके लिए धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाने को बाध्य होेगे। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी।


More Stories
“बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का सफल आयोजन
भजनलाल शर्मा सरकार राजस्थान के लिए गौरवशाली नवयुग साबित हो रही है–अरविन्द सिसोदिया
प्राइवेट विश्वविद्यालयों का ऑडिट बदलेगा हायर एजुकेशन का चेहरा- डॉ. सुशील उपाध्याय