April 22, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

बालिका इण्टर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं ने किया महाविद्यालय, बनास का शैक्षिक भ्रमण, सीखे करियर काउंसलिंग के गुर

पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: आज दिनाक 22 अप्रैल 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पौड़ी के 94 छात्राओं के दल ने अपने समर्पित प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री नेगी एवं शिक्षकों की टीम के साथ राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास, पैठाणी पौड़ी गढ़वाल का भ्रमण किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्कूली छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के तत्वाधान में करियर काउंसलिंग समिति द्वारा स्कूली छात्राओं के लिए एक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कक्षा 6 से 12 तक के लग-भग 94 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार गौरव जैन ने छात्राओं का उचित मार्गदर्शन करते हुए इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया तथा कहा कि रसायन विज्ञान में आपलोग उज्वल भविष्य की तलाश कर सकते है।

इस दौरान महाविद्यालय में कार्यक्रम संयोजक डॉ. कल्पना रावत ने महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी दी ।

असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उपयुक्त करियर चयन की विभिन्न तकनीकों एवं प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सही समय पर लिया गया निर्णय एवं उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिनेश रावत ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों से अवगत कराया तथा यह समझाया कि किस प्रकार छात्र अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तित्व के आधार पर अपने लिए उपयुक्त करियर पथ का चयन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी जानकारी प्रदान की।

असिस्टेंट प्रोफेसर बीसीए डॉ. सतवीर ने कंप्यूटर लैब का भ्रमण कराते हुए कहा कि हमे सही समय की मांग के अनुरूप अपने करियर का चयन करना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर बीसीए डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने कंप्यूटर लैब में विभिन्न सॉफ्टवेयर निर्माण की प्रयोगात्मक जानकारी दी।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कंडारी ने भौतिक विज्ञान के प्रयोगात्मक तरीके से छात्राओं को भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला की बेसिक जानकारी के साथ-साथ सोलर पैनल के महत्व को भी समझाया। प्राध्यापक डॉ. खिलाप सिंह ने भी बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

सेमिनार के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज का भ्रमण कराया गया जिसमे स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान प्रयोगशालाओं जिसमे सोलर पैनल, इंस्ट्रूमेंट, ग्लासवेयर, स्पेसिमेन, माइक्रोस्कोप में स्लाइड दिखाई गई जो कि बच्चो के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र रहा। योग प्रशिक्षक भास्करानंद मिश्रा जी ने छात्राओं के लिए योग सत्र का आयोजन भी किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना एवं भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर स्कूल के सम्मानित अध्यापिकाओं में ममता काला, प्रमिला नेगी, कुसुम बर्तवाल, कांति किमोठी, प्रियंका, मालिनी आदि के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

About The Author