बीजेपी से निकाले जाने के बाद हरक सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है जानकारी के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं से मिलने के बाद भाजपा से निष्कासित किए जाने पर हरक सिंह रावत (harak singh rawat) ने हमला बोला है। हरक सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। मैं अब कांग्रेस से बातचीत करूंगा और मैं कांग्रेस में ही जाऊंगा। इसके अलावा किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा। बिना शामिल हुए भी मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा।
हरक सिंह ने कहा कि 2017 मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में अगर नहीं आया होता तो भाजपा को चार साल पहले ही छोड़ देता। उन्होंने कहा कि मुझे कोई मंत्री पद का शौक नहीं है। मैं सिर्फ काम करना चाहता था। मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा
हरक सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर चले एक मनगढ़ंत समाचार को आधार बनाकर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय ले लिया जबकि मेरे सबसे अच्छे संबंध थे। उन्होंने मुझसे बिना बात किए हुए इतना बड़ा निर्णय ले लिया। मुझे लगता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि।
कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुझे दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया है। ट्रैफिक के चलते थोड़ी देर हो गई। मैं उनसे और गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहता था। लेकिन जैसे ही दिल्ली पहुंचा, मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि उन्होंने (भाजपा ने) मुझे निकाल दिया।


More Stories
भोपाल: सांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन