गजा नरेन्द्र नगर से डी पी उनियाल : गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने के लिए नरेंद्र नगर विधानसभा के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए हर बूथ स्तर पर तैयारियां पूरी करें।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बूथ तक पहुंचा कर ‘ बूथ जीतो चुनाव जीतो ‘ के साथ ही मतदान कराने के लिए सजग रहें।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर मतदाता तक दी जाय , सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले कर अभी से जुट जाना है।
इस अवसर पर विकास खंड फकोट प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती,नगर पालिका नरेन्द्र नगर निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
राज्य का नवनिर्माण करेगी सारे काम का तुरंत हल पार्टी – मदन सिंह सामंत
भेल वर्कर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, यशोदा नंदन अध्यक्ष व हंस राज कटारिया महामंत्री निर्वाचित
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए