October 18, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा के लिये दर दर पर जा रहे हैं यति संन्यासी

Img 20231207 Wa0019
  • केंद्र और राज्य सरकारों का नैतिक दायित्व है महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को सुरक्षा देने-स्वामी दर्शन भारती जी
  • बडी संख्या में हरिद्वार के संत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की सुरक्षा के लिये केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर चलने की तैयारी में

अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की सुरक्षा को लेकर यति सन्यासियों की पदयात्रा को बहुत समर्थन मिल रहा है।हरिद्वार के संत न केवल उनके लिये डाली जाने वाली जनहित याचिका पर हस्ताक्षर कर रहे हैं बल्कि केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर जाने की भी तैयारी में लग गए हैं।

आज कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में स्वामी दर्शन भारती जी ने यति सन्यासियों का खुल कर समर्थन करते हुए कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने अपना पूरा जीवन सनातन धर्म की रक्षा के लिये लगाया है।

उन्होंने खुल कर इस्लामिक जिहादियों से टक्कर ली है।उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना केंद्र सरकार और राज्य सरकार का दायित्व है।

संत मंडल आश्रम भीमगोडा के महन्त श्रीराम मुनि जी ने भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने का अनुरोध किया।

समर्थन देने वालों में आज पुज्य संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां सती गिरी महाराज निरंजनी अखाड़ा, महामंडलेश्वर स्वामी बालक दास जी महाराज निर्वाणी अखाड़ा, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज बड़ा उदासीन अखाड़ा, महंत स्वामी प्रेम स्वरूप यति महाराज जी शंकर आश्रम हरिद्वार, महंत गोपालानंद महाराज जी, महंत हरिओम गिरी जी,महंत महानंद गिरि जी,महंत नरेश गिरी जी, महंत विनोद गिरि जी,महंत जमुनापुरी ब्रह्मचारी जी नें महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि जी की जेड प्लस सुरक्षा के हेतु जनहित याचिका पत्र में हस्ताक्षर किए।

About The Author