October 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

अगरोड़ा: शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा, धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में विकसित भारत 2047 संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर निबंध, चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा आधुनिक तकनीक के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एस. जौहरी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने विकसित भारत 2047 की रूपरेखा तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला,तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री योगेंद्र सिंह नेगी ग्राम प्रधान धारकोट उपस्थित रहे उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में सदस्य के रूप में कुमारी मीरा रावत ने सहभागिता की।

श्री कृष्णपाल सिंह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence—AI) के उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान समय में AI की उपयोगिता तथा शिक्षा, तकनीकी विकास और विभिन्न कार्यक्षेत्रों में इसकी संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author