राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन0एस0एस0 के तत्वावधान में गंगा स्पर्श दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आज दिनांक 17 दिसंबर 2022 को गंगा स्पर्श दिवस के अवसर पर एन0एस0एस0 का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत जनजागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम जन जागरूकता रैली द्वारा महाविद्यालय से नगर पालिका क्षेत्र तक क्षेत्रीय जनता को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि स्पर्श गंगा के माध्यम से गंगा की स्वच्छता निर्मलता के लिए कार्य किया जा रहा है वहीं सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा रहा है।
एन0एस0एस0 कार्यक्रम संयोजक डॉ0 अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान देश का पहला ऐसा अभियान है जो छात्र छात्राओं को जागरूक करने के साथ देश के लोगों में भी गंगा स्वच्छता संरक्षण के प्रति भी अलख जगाये।इसकी शुरुआत 2009 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 कृष्णा डबराल, डॉ0 मोनिका असवाल आदि उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स