नवल टाइम्स न्यूज़, 3 दिसंबर 2022 : राजकीय महाविद्यालय थतयूड टिहरी गढ़वाल मे पूर्व राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय आंदोलन मे उनके योगदान को लेकर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन डाॅ उमा और डाॅ निलांजना के निर्देशन मे किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ पंकज मे कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्ज्वलित कर किया इसके पश्चात डाॅ रवि चंद्रा और डाॅ राजेश सिंह ने उनके जीवन चरित्र,राष्ट्रीय आंदोलन मे उनकी भूमिका के बारे मे बताया।
मुख्य वक्ता के रूप मे डाॅ पंकज पांडे ने अपने विचार रखते हुए कहा की डाॅ राजेंद्र प्रसाद का राष्ट्रीय आंदोलन मे अहम योगदान रहा है उन्होंने अपनी सादगी,ईमानदारी व्यक्तित्व और कृतितव् के द्वारा सभी राष्टृपति के लिए मिसाल कायम की है।
कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य डाॅ पंकज कुमार ने कहा की राष्टृपति के रूप मे उनका योगदान सराहनीय और अनुकरनीय रहा है हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम मे डाॅ संदीप कश्यप, डाॅ संगीता सिडोला, डाॅ रवि चंद्रा, डाॅ बिट्टू सिंह, डाॅ अखिल गुप्ता निर्मला रावत, रुकमणि, सुभाष चंद्र, महावीर सिंह तेग सिंह उपस्थिति रहे



More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती