राजकीय महाविद्यालय पाबौ पौड़ी (गढ़वाल) में दिनांक 10 फरवरी 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया।
जिसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने परीक्षा से संबंधित चिंता से निपटने के लिए अभिनव तरीकों पर प्रकाश डाला, जिससे सभी को सीखने, समझने और जीवन के नवीन दृष्टिकोण की प्रेरणा मिली।
अध्ययन के साथ ही साथ खेल और अनुशासन व तनाव प्रबंधन पर चर्चा की। विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य ,पोषण- स्वस्थ खान-पान की आवश्यकता को बतलाते हुए रचनात्मकता को विकसित करने और नकारात्मक विचारों को प्रबंधित करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रौद्योगिकी के युग में सोशल मीडिया से विचलित न होकर एकाग्र मन से अपने अध्ययन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध रहने को आवश्यक बताया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन