पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को जन्तु विज्ञान विभाग में IQAC के तत्वावधान में ‘ क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बी.एससी. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा जन्तु विज्ञान विषय से संबंधित अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की प्रीति ने प्रथम स्थान, बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की खुशी ने द्वितीय स्थान तथा बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की तनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन जन्तु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. उर्वशी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में निरंतर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जन्तु विज्ञान विभाग एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोन्दणी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक एवं त्वरित सोच तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित
धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाई जाये : साईं मसन्द