आज दिनांक 25- 1-2024 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय की स्वीप समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाायाा गया।
इस अवसर पर स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण एवं सुरक्षा हेतु मतदान के लिए जागरूक करने हेतु शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी व छात्राओं को प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं रिद्धि डंगवाल, पूजा पाठक ,कविता फुलारा ,कशिश रजवार ,गरिमा पंत, अंजलि भट्ट ,परीक्षा जोशी एवं काजल जोशी ने मतदान के अधिकार के प्रयोग एवं महत्व पर नुक्कड़ नाटक के रूप में सुंदर प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में डोली मेहरा प्रथम ,बबीता बहुगुणा व रजनी फर्त्याल द्वितीय ,हेमा मेहरा तृतीय स्थान पर रही। निकिता पांडे के पोस्टर को विशेष स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर स्वीप कमेटी की सदस्य डॉक्टर बीना जोशी ,डॉक्टर रश्मि पन्त उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना की संयोजक डॉ ललिता जोशी व कार्यक्रम अधिकारी ऋतुराज पन्त ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष विशेष योगदान दिया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग