इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेल के अंतर्गत कला एवं कॉमर्स की छात्राओं को एमबीए में जाने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
इसके लिए मुख्य वक्ता के रूप में केरियर लॉन्चर, हल्द्वानी के निर्देशक श्री दिक्षित मिश्रा द्वारा छात्राओं को कैट की तैयारी, संस्थान का चुनाव, परीक्षा कार्यक्रम, प्रश्न पत्र प्रारूप, बैंकिंग, एसएससी, सी यू ई टी आदि के विषय मे महत्वपूर्ण जानकारि प्रदान की।
छात्राओं के सामान्य ज्ञान एवं तार्किक शक्ति की भी परीक्षा ली गयी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शशि पुरोहित द्वारा सभी का स्वागत किया गया और सभी छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया तथा किस तरीके से वह समाज में एक अपना स्थान बनाएं इसके लिए भी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
करियर काउंसलिंग सेल की संयोजक प्रोफेसर रश्मि पंत द्वारा सभी का स्वागत करते हुए छात्राओं को अभिप्रेरित किया गया और उन्होंने बताया की किस तरह हम इस सेल के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को कराकर छात्राओं को उसे मुकाम तक पहुंचा सकते हैं ,जहां आज देश की बेटियां पहुंच रही है।
महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल इसके लिए आगामी कार्यक्रमों हेतु छात्राओं द्वारा ही सुझाव मांग कर कार्यों को आगे बढ़ाएगी l अंत में डॉक्टर नेहा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और उन्होंने समस्त छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉक्टर विद्या कुमारी, डॉक्टर श्वेता और डॉक्टर चंद्र प्रकाश भी उपस्थित रहे l


More Stories
धामी कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
पीएलएमएस,परिसर ऋषिकेश में राष्ट्रीय भूजल मापन केंद्र द्वारा पीजोमीटर स्थापना कार्य प्रारंभ
गंगा में थार गाड़ी से स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, गंगा में फंसी थार, पुलिस ने की कार्यवाही