October 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्रत्याशियों ने रखें अपने अपने विचार

Img 20231106 131937

आज दिनांक 6 नवंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सत्र 2023- 24 के छात्र संघ चुनाव हेतु प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में एक आमसभा आयोजित की गई।

जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,सचिव, संयुक्त सचिव संकाय प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने अपने अपने विचार रखें।

प्रत्याशियों द्वारा महाविद्यालय संबंधी एनईपी के तहत किताबों की उपलब्धता, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक की नियुक्ति, पीजी स्तर पर विभिन्न विषय, पीने योग्य पानी, सूचनाओं का छात्राओं के मध्य उचित प्रेषण, सेनेटरी पैड मशीन, आत्म रक्षा हेतु सत्र, हॉस्टल की सुविधा आदि समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया, तथा अपने इन विचारों के साथ ही वोट के लिए अपील की गई।

छात्र-संघ चुनाव अधिकारी प्रोफेसर ए.के. श्रीवास्तव ने कल दिनांक 7 नवंबर 2023 को होने वाले चुनाव के संबंध में सभी प्रत्याशियों को दिशा निर्देश दिए और पूर्ण अनुशासन में रहकर इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए कहा गया।

प्रो0 श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु आस्था तेजवानी एमए अंग्रेज़ी प्रथम सेम, प्रीति स्यूनरी एमकॉम तृतीय सेम, उपाध्यक्ष पद हेतु मानसी बिष्ट बीकॉम तृतीय वर्ष, सचिव पद हेतु निकिता जोशी बीकॉम ऑनर्स पंचम सेम, मानसी प्रकाश बीए तृतीय वर्ष, संयुक्त सचिव पद हेतु टीना कांडपाल बीकॉम प्रथम सेम, सौम्या गढ़िया बीए तृतीय सेम, कोषाध्यक्ष पद हेतु शैल खनायत बीकॉम प्रथम सेम, हर्षिता गुरुरानी बीए तृतीय सेमे, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु गीतांजलि बेलवाल बीए तृतीय वर्ष, ज्योति पडियार बीए तृतीय वर्ष, विश्विद्यालय प्रतिनिधि हेतु साक्षी टम्टा एमकॉम तृतीय सेमे, हिमानी धामी एम अंग्रेज़ी प्रथम सेमे, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि हेतु हिमानी गोस्वामी बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमे, सोनाली उप्रेती बीकॉम तृतीय वर्ष, कला संकाय प्रतिनिधि हेतु नीलम बीए प्रथम सेमे, वैष्णवी बीए प्रथम सेमे, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि हेतु पूजा पाठक बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रत्याशी हैं।

इस अवसर पर छात्रा संघ समिति के प्रो0 नरेन्द्र कुमार, डॉ0 नीता साह, डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 कुलदीप रस्तोगी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed