आज दिनांक 16 मार्च 2024 को महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई ने गंगा स्वच्छता पखवाड़े के महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया।
नमामि गंगे के अन्तर्गत पखवाड़ा मानने के उद्देश्य पर बोलते हुऐ समिति के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने बताया कि यह पखवाड़ा आज़ादी के अमृत महोत्सव थीम के साथ मनाया जायेगा।
जिसमें घाटों पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, प्रभात फेरी, जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल एवं कॉलेज में प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियों का आयोजन, गंगा आरती, गंगा स्वच्छता शपथ, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक करना है।
प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने छात्राओं को गंगा स्वच्छता शपथ दिलवाई साथ ही हस्ताक्षर अभियान के साथ पखवाड़े का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डॉ गीता पंत , डॉ ललिता जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 फकीर सिंह आदि मौजूद रहे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग