उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और हरिद्वार में भी यात्री सीजन तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिसके चलते हाईवे, हरकी पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, ललतारो पुल और भीमगोड़ा क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों की संख्या में संचालित बैटरी रिक्शा और थ्री-व्हीलर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कौशिक ने कहा कि प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भले ही दावे करे, लेकिन वीकेंड और मेला पर्वों पर लगने वाले जाम उन दावों की वास्तविकता उजागर कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा सीजन शुरू होने के बावजूद कई सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू होने वाली हैं तथा सोमवती अमावस्या और निर्जला एकादशी जैसे बड़े स्नान पर्व भी आने वाले हैं। इन अवसरों पर अपर रोड, हरकी पैड़ी, मनसा देवी पैदल मार्ग और भीमगोड़ा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में अनियंत्रित रूप से संचालित बैटरी रिक्शाओं के कारण लगने वाला जाम किसी भी समय भगदड़ जैसी स्थिति पैदा कर सकता है, जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बैटरी रिक्शाओं के संचालन के लिए सख्ती के साथ रूट निर्धारित किए जाएं तथा वीकेंड और मेला पर्वों के दौरान विशेष यातायात योजना लागू कर जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों को राहत मिल सके।
About The Author
संजीव शर्मा
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com


More Stories
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी