April 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में देवभूमि उद्यमिता योजना के एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को देवभूमि उद्यमिता योजना के एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कैलाश चंद्र दुतपुड़ी तथा मुख्य वक्ता प्रोजेक्ट अधिकारी श्री दिलीप कुशवाहा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य का बैच अलंकरण नोडल अधिकारी डॉ. विष्णु कुमार शर्मा ने किया तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रोजेक्ट अधिकारी दिलीप कुशवाहा का बैच अलंकरण उद्यमिता समिति के सदस्य डॉक्टर सतीश तिवारी ने किया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने उद्यमिता योजना के बारे में छात्रों को अवगत कराया, साथ ही उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु भी प्रेरित किया।

श्री दिलीप कुशवाहा ने पी. पी.टी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की योजना उद्यमिता विकास योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने, पलायन को रोकने और ऐसे उत्पाद तैयार करने जिससे देश ही नहीं विश्व स्तर पर उत्तराखंड के उत्पादों की अपनी एक पहचान हो ।उन्होंने छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने एक दिवसीय ओरियंटेशन की महत्ता के बारे में बताया कि यह आपको सरकार की योजना के साथ कैसे आगे बढ़ा सकती है।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के माध्यम से ही उद्यम विकसित हो सकते हैं इसलिए सभी छात्र एवं छात्राएं सकारात्मक सोच उत्पन्न करें, रोजगार पाने के लिए कार्य न करके रोजगार देने के लिए आगे आएं तभी आप भविष्य में आगे बढ़ सकते हैं।

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि ओरियंटेशन के उपरांत तीन दिवसीय बूट कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें वही छात्र- छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं, जो ओरिएंटेशन के माध्यम से अपनी कार्य योजना को आगे ले जाने का प्रयत्न करेंगे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर होना जरूरी है उद्यम के लिए असीम साहस, कार्य के प्रति जुनून जोख़िम लेने की क्षमता, सही प्रबंधन और सबसे महत्वपूर्ण दूरदर्शिता का होना आवश्यक है।

इस अवसर पर उद्यमिता समिति के सभी सदस्य डॉ. ममता भट्ट, डॉ. तनुजा मौर्य, डॉ. सुखपाल रौतेला, डॉ. गिरिजा प्रसाद रतूड़ी, डॉ. सतीश कुमार तिवारी, डॉ. ओमीन पंत, डॉ. सुनीता मिश्रा एवं श्री संदीप कुमार उपस्थित रहे।

इसके अलावा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.सुधीर पेटवाल, डॉ. संजय दत्त, डॉ. परमजीत तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुखपाल सिंह रौतेला ने किया

About The Author