October 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ द्वारा, द्वितीय एकदिवसीय शिविरआयोजित

उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के उपलक्ष्य पर सत्र 2026- 27 का द्वितीय एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता जागरूकता व प्लास्टिक कचरा उन्मूलन था।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने तथा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत रूपी सपने को साकार करने की अपील की। सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण तथा महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तदन्तर स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तथा मार्गों में पड़े प्लास्टिक कचरे को हटाया गया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना वाटिका का भी रखरखाव व खरपतवार निवारण किया।

इसके बाद महाविद्यालय परिसर से चिन्यालीसौड़ मुख्य बाजार तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत से संबंधित नारे लगाकर क्षेत्र की जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया व कचरे का उचित प्रबंधन करने की अपील की।

स्वयंसेवकों ने बाजार में कूड़ा न फैलाने तथा प्लास्टिक व जैविक कचरे को अलग- अलग कूड़ेदान में डालने के लिए दुकानदारों व आम जनता को जागरूक किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पाण्डे ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा स्वयंसेवकों से समाज को जागरुक कर भारत को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया ।

इस अवसर डॉ.किशोर सिंह चौहान, डॉ.कृष्णा डबराल, डॉ. यशवन्त पंवार, राष्ट्रीय सेवा योजना अनुसेवक श्री अमीर सिंह चौहान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About The Author